राज्य समाचार

BREAKING : एक ही परिवार के 5 की हत्या, जहर देकर उतारा मौत के घाट, बहु और साले की पत्नी गिरफ्तार

Spread the love

गढ़चिरौली-  बहु और साले की पत्नी ने मिलकर अपने परिवार के पांच लोगों की जहर देकर हत्या कर दी। आरोपी महिलाओं ने पैतृक संपत्ति के चलते पूरे परिवार को जहर दिया था। इस मामले में अन्य भी गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली के अहेरी तहसील के महागाओ की घटना है। कुछ दिनों पहले ही गांव के शंकर पिरु कुम्भारे और उसके परिवार के चार लोगों की तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर 2023 को शंकर कुम्भारे और पत्नी विजया कुम्भारे बीमार हुए। 26 सितंबर को उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद शंकर की बेटी कोमल दाहागांवकर और शंकर का बेटा रोशन कुम्भारे और रोशन की बेटी आनंदा भी बीमार हुए, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 अक्तूबर को कोमल, 14 अक्तूबर को आनंदा और 15 अक्तूबर को रोशन कुम्भारे की भी मौत हो गई।

पुलिस ने पांच की मौत मामले को गंभीरता से लिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाया। रिपोर्ट में सभी की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए परिवार की ही दो महिलाओं को पकड़ा। शंकर कुम्भारे की बहू संघमित्रा कुम्भारे और शंकर के साले की पत्नी रोजा रामटेके की संलिप्तता इस मामले में पाई गई। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी महिलाओं ने संपति विवाद में हत्या की बात स्वीकार की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button