राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने दी पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
