राष्ट्रीय खबरें

BREAKING : ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी, छत्तीसगढ़ से आरोपी दबोचा गया

Spread the love

दिल्ली –  ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है. दरअसल, दिल्ली के जंगपुरा में रविवार को एक ज्वेलर्स शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हुई थी. यह शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है. चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था. चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुर्ग से 7 चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. उसके पास से दिल्ली शोरूम से चोरी किया गया 18 किलो सोना और 12.50 लाख कैश बरामद हुआ है. पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी समेत 28 लाख के माल के साथ गिरफ्तार किया है.पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है.

शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी.

शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी. कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे. चोरों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी तो पूरी साफ कर दी, लेकिन चांदी की ज्वेलरी छोड़ दी थी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button