राज्य समाचार

BREAKING : शोक कार्यक्रम में मधुमक्खियों का धावा, 15 महिलाएं मधुमक्खियों के हमले की शिकार

धमतरी – ग्राम फागुनदाह में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गई करीब 15 महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सभी घायल महिलाओंं को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है ग्राम फागुनदाह में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसके कार्यक्रम में शामिल होने मेहमान और गांव के लोग पहुंचे हुए थे।

वहीं सभी लोग तालाब में होने वाले नहावन कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दर्जनों महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन करीब 15 महिलाएं मधुमक्खियों के हमले की शिकार हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं सभी घायलो की स्थिति अभी बेहतर बताई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button