राज्य समाचार

BREAKING : 10 ट्रेनों को फिर किया रद्द, हर सप्ताह 75 से अधिक ट्रेनें हो रही कैंसिल

बिलासपुर – रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया है। दो अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लाजकुरा और ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन के बीच वाई-कर्व को नए लोकेशन पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए नान इंटरलॉकिंग का काम भी होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली हर सप्ताह औसतन 75 से अधिक ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं।

हर सप्ताह औसतन 75 से अधिक ट्रेनें कैंसिल

पिछले करीब तीन महीने के भीतर रेलवे ने विकास कार्य और मेंटेनेंस के नाम पर 320 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है। ऐसे में डेवलपमेंट के चलते हर सप्ताह 75 से अधिक ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।

मालगाड़ियों पर नहीं हो रहा कोई असर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन देश का सर्वाधिक माल लदान वाला जोन है। यहां से कोयला, बॉक्साइट सहित माल लदान में रेलवे अव्वल है और सबसे बड़ा कमाई का जरिया है। यही वजह है कि मालगाड़ियों को गुजारने के लिए रेल प्रशासन यात्री ट्रेनों को भी रोक देता है।

माल लदान प्रभावित न हो इसके लिए डेलवपमेंट और मेंटनेंस काम के दौरान भी मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित नहीं हो रहा है। केवल यात्री ट्रेनों को ही रद्द किया जा रहा है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 6 से 13 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 7 से 14 अक्टूबर तक पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2 से 18 अक्टूबर तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 4 से 20 अक्टूबर तक इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 1 से 17 अक्टूबर तक शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 3 से 19 अक्टूबर तक कुर्ला से चलने वाली 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 1 से 17 अक्टूबर तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2 से 18 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2, 3, 6, 7, 9, 10, 13 और 14 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार सुपर फास्ट ज्ञानेश्वेरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 4, 5, 8, 9, 11, 12, 15 और 16 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला सुपर फास्ट ज्ञानेश्वेरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • 2 से 18 अक्टूबर तक गोंदिया ओर झारसुगुडा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुडा-गोंदिया मेमू स्पेशल पैसेंजर रायगढ़ और झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  • 2, 5, 9, 12 और 16 अक्टूबर को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
  • 4, 7, 11, 14 एवं 18 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी।
  • 3, 10 एवं 17 अक्टूबर को पूरी से चलने वाली 22866 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
  • 5, 12 एवं 19 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 22865 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी।
  • 2 से 18 अक्टूबर तक रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रायगढ़ एवं झारसुगुडा के बीच 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को पैसेंजर बनकर चलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button