राजनीती

महिला आरक्षण बिल का घमंडिया गठबंधन ने खट्टे मन से समर्थन किया : पीएम मोदी 

Spread the love

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल के दौरे पर आए हैं, जहां राजधानी भोपाल आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन संघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एयरलाइंस पर भी जमकर निशाना साधा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, आज बड़ी संख्या में मेरी बहने और बेटियां आई है। आपको जो मोदी ने गारंटी दी थी, वह भी पूरी हो गई थी। कुछ दिन पहले लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित करने का कानून पारित हो गया, लंबे समय से देश इसका इंतजार कर रहा था। मोदी है, तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। मैं एमपी समेत पूरे देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं। कांग्रेस और उसके नए-नए घमंडियां गठबंधन ने मजबूरी में खट्टे मन से समर्थन किया है। बे मन से किया है। यह खट्टापन उनके बहानों में दिखाई देता है। यह उनके गठबंधन में जितने लोग हैं, यह वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक कानून पास नहीं होने दिया। संसद में हंगामा किया, और बिल फाड़ दिए। अब मजबूरी में बिल का समर्थन किया है। अब जब समझ गए कि, इनकी चाल चरित्र सबके सामने आ गया है, तो कहने लगे कि, यह क्यों नहीं किया, वह क्यों नहीं किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है, ना ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर मेहनत कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है। मैं एमपी के साथियों से एक बात जरुर कहना चाहता हूं, मेरे नौजवान साथियों गौर से सुनिए, अपने परिवार वालों से बात कीजिएगा, उनसे पूछिए आपके माता-पिता आपके दादा- दादी को अभाव में रखने के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है, उनको मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है। 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button