राज्य समाचार

परीक्षण शिविर में 100 से अधिक दिव्यांग और वृद्धजन हुए लाभान्वित

Spread the love

दिव्यांगजनों से निःशुल्क बस पास और पेंशन योजना के लिए आवेदन मिला

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड बरमकेला में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आंकलन सह परीक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय मंगल भवन में  किया गया। विशेष आंकलन सह परीक्षण शिविर में चिन्हित  दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 1 माह बाद सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग की संबल योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्लॉट में दिव्यांग जनों को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया जाकर कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत दिव्यागजनों को शपथ संकल्प दिलाया गया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क बस पास एवं पेंशन योजना का फार्म भी प्राप्त किया गया। इस अवसर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, जनपद पंचायत बरमकेला से समाज शिक्षा संगठक जयराम पटेल, करारोपण अधिकारी हबीलाल पटेल, चक्रधर नायक, शिशुपाल साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दल, बीआरपी निराला, नगर पंचायत बरमकेला की टीम, तकनीकी सहायक जय महंत  सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button