राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

रायगढ़ : अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सोमवार सुबह तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरीज को खुदकुशी की कोशिश करने पर ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, गोवर्धनपुर निवासी जगतराम (55) एकताल मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती था। सोमवार सुबह करीब 7-8 बजे के बीच उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरीज की खुदकुशी करने की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

 

परिजन बोले- मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

 

मौके पर भी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जगतराम पुत्र साहेबो राम एक्का के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 25 अगस्त को जगतराम ने खुदकुशी करने की नीयत से यूरिया का सेवन कर लिया था।

 

परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सर्जिकल वार्ड में उपचार के दौरान उसकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ तो दो दिन बाद ही उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button