राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी : युवक ने खेत गिरवी रखकर दिया है पैसा, कांग्रेस नेता पर लगाया ठगी का आरोप

Spread the love

कवर्धा. शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. शिक्षित बेरोजगार युवक ने कांग्रेसी नेता पर 3 लाख रुपए ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है और कार्रवाई करने की मांग की है.आवेदक केशव राम पिता सोनदास कुम्हि थाना पांडातराई ने जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जनजातीय विभाग के जिला महामंत्री पर ठगी का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन सौंपा है. ज्ञापन में बताया गया है कि कांग्रेस नेता राजेन्द्र मारकंडे थाना सहसपुर लोहारा ने 2019 में हुए शिक्षाकर्मी भर्ती में कांग्रेस के मंत्रियों के साथ खुद का बेहतर संबंध होने के नाम से नौकरी लगाने 3 लाख रुपए लिया है.पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि नौकरी नहीं लगने के बाद कांग्रेस नेता राजेन्द्र मारकंडे 03 लाख रुपए वापस करने को लेकर लगातार तीन वर्षों से घूमा रहा है. पीड़ित युवक ने राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को ज्ञापन सौंपा है. पीड़ित युवक ने बताया कि वह 10% ब्याज पर खेत गिरवी रखकर 03 लाख रुपए लेकर कांग्रेस नेता को पैसे दिए हैं.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button