राज्य समाचार
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरों ने किया हाथ साफ, मचा हड़कंप
अंबिकापुर। अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरों ने हाथ साफ किया है। भवन में बाथरूम के रोशन दान से चोर घुसे और कार्यालय में रखे गैस सिलेंडर, शक्कर चाय पत्ती, कप, वेल्डिंग का सामान सहित अन्य सामानों को चोरों ने पार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात रोशनदान से घुसकर कांग्रेस कार्यालय में रखें गैस सिलेंडर, शक्कर चाय पत्ती, कप, वेल्डिंग का सामान सहित अन्य सामानों को चोरों ने पार कर दिया है। इधर कांग्रेस कार्यालय के पदाधिकारियों ने अंबिकापुर के कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है, वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
