राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बच गई छत्‍तीसगढ़ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की कुर्सी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की कुर्सी बच गई है. सरकार ने नियुक्ति रद्द करने वाला आदेश निरस्‍त कर दिया है. सरकार के नए आदेश से मंडल के अध्‍यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल की कुर्सी और कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा, इसके साथ मंडल के सदस्‍य श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य और दुर्गेश जायसवाल भी पद पर बने रहेंगे.

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल के अध्‍यक्ष व सदस्‍यों का कार्यकाल पूरा हो गया है, जिसकी वजह से श्रम विभाग ने मंडल अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की नियुक्ति समाप्‍त करने का आदेश जारी कर दिया. इसके कुछ देर बाद ही दूसरा आदेश जारी किया गया. बता दें कि राज्‍य के ज्‍यादातर निगम मंडलों में हुई नियुक्तियों की समय सीमा समाप्‍त हो गई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button