राज्य समाचार

CG NEWS : अरपा नदी में समा गया बाइक सवार, तेज बहाव में गाड़ी समेत बह गया युवक, तलाश जारी

बिलासपुर- अरपा नदी पर बने एनीकट में बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते वक्त एक युवक बाइक समेत बह गया। बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन, युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के साथ ही SDRF की टीम उसकी तलाश कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

अरपा नदी पाली के पास से लगे इटवा गांव से होकर गुजरती है। यहां पाली में नदी पर एनीकट बना हुआ है, जो बिल्हा की ओर जाता है। भारी बारिश के कारण एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार एक युवक मस्तूरी की ओर से आया। वह बाइक चलाते हुए पानी के तेज बहाव में एनीकट पार कर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत नदी में बह गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान युवक नदी की तेज बहाव में समा गया। वहीं, उसकी बाइक क्रमांक CG 11 AR 2468 एनीकट के साइड में बने चबूतरे में फंस गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को गिरते देखा, फिर उसकी बाइक को बाहर निकाला गया। उन्होंने इस घटना की जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इस घटना की सूचना SDRF की टीम को दी है। रात तक युवक की तलाश की जाती रही। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका है। मंगलवार की सुबह होते ही लोग पहुंच गए और नदी में युवक की तलाश करते रहे। वहीं, SDRF की टीम भी लापता युवक को खोज रही है। टीम एनीकट से आगे एक से दो किलोमीटर दूर तक उसकी तलाश कर रही है। इधर, बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस बाइक सवार युवक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button