राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी के प्रो। शाहिद अली की सेवा समाप्त, कुलपति ने जारी की अधिसूचना

रायपुर: पत्रकारिता विश्वविद्यालय केटीयू (कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय) के प्रोफेसर शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के कुलपति की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी हासिल करने के आरोप में पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। विश्वविद्यालय के ही एक एसोसिएट प्रोफेसर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की मुजगहन थाने (सेजबहार) की पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल ने शाहिद अली के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि डॉक्टर शाहिद अली ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उपयोग करके विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद हासिल किया है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि उनके दस्तावेजों के जारीकर्ता संस्थानों के साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से मिले प्रमाण पत्र की असलियत की पुष्टि की जा सकती है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि वह सारे दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे।

.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button