राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

ओडिशा से नशे की खेप ला रहे तस्करों को पुलिस ने दबोचा, गांजा तस्करी का तरीका जानकर आपका भी चकरा जाएगा माथा…

रायपुर. राजधानी पुलिस ने जागरुकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा और पिस्टल के साथ 1 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी सहित कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने तस्करी की वारदात को अंजाम देने के लिए फिल्मी जुगाड़ लगाया था, जिस पर पुलिस की टीम ने पानी फेर दिया. बता दें कि, थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पारागांव मोड़ के पास गांजा तस्करी करते 1 महिला समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने ओड़िशा से रायपुर गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. वहीं तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और पिस्टल को भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, शातिर तस्कर डस्टर वाहन के इंजन में शातिराना अंदाज में गांजाडस्टर वाहन के इंजन में शातिराना अंदाज में गांजा छिपाकर ला रहे थे, जिनका प्लान पुलिस ने फेल करते हुए धरदबोचा. आरोपियों को कब्जे से जब्त गांजे और वाहन की कीमत 5 लाख रुपये आंकी जा रही है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं मामले में पुलिस ने अमित कुमार साहू, राजेश साहू निवासी रायपुर और कल्पना बाग निवासी लक्ष्मी नगर टाइगर कालेज के पास राजा खरियार थाना राजा खरियार ओडिशा को गिरफ्तार किया है.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button