राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
झुंड से अलग हुआ हाथी, बस्ती में दी दस्तक, वन विभाग ने लोगों को दूर रहने की दी समझाइश
गरियाबंद. ओडिशा कालाहांडी में घूम रहे 7 हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक नन्हा हाथी गुरुवार को देवभोग नगर में प्रवेश कर गया. बीती रात ये हाथी उसरीपानी गांव में था. आज सुबह दहिगांव से तेल नदी पार कर हाथी देवभोग पहुंच गया. यहां वो केवट पारा के पीछे इलाके के झाड़ियों किनारे घंटो रहा. फिर दहिगांव इलाके के नदी के दूसरे छोर में घंटो मौजूद रहा.
हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़को में लगने लगी. लोगों के चिल्लाहत से हाथी को गुस्सा होते हुए भी देखा गया है. लेकिन जिस तरह लोगों की भीड़ असुरक्षित ढंग से हाथी के नजदीक जाने की कोशिश कर रही है, उससे किसी भी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है. देवभोग रेंजर छबिलाल ध्रुव ने कहा की सूचना मिली है. नजर बनाए हुए हैं. हाथी से दूर रहने को कहा जा रहा है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info

