राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी,लोग आए दहशत में

Spread the love

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार में दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की उठाईगिरी को अंजाम दिया गया है। पूरी वारदात को कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित कवर्धा का रहने वाला है। ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी बच्चों के लिए कॉपी पुस्तक खरीदने आया था। तारबाहर पुलिस मौके पर मौजूद है। बदमाशों की तलाश जारी है।

बहरहाल पुलिस ने शहर भर में नाकेबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस वारदात वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ कर रकम बरामद कर ली जाएगी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button