राज्य समाचार
व्यापारी के घर लाखों की चोरी, नौकर ही निकला आरोपी, पुलिस ने बरामद किया 2.70 लाख कैश
महासमुंद. जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक किराना व्यवसायी के सुने मकान में नौकर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से दो लाख 70 हजार कैश भी बरामद किया गया है.
दरअसल किराना व्यवसायी अनुराग अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शरीक होने रायपुर गए हुए थे. देर रात जब लौटकर आए तो मकान एवं आलमारी का ताला टूटा हुआ था. उन्होंने इसकी सूचना पिथौरा पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर तस्दीक की.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

पुलिस ने शक के आधार पर दुकान में काम कर रहे कर्मचारी राहुल यादव उम्र 18 वर्ष के घर पहुंचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने आरोप के घर से चोरी की गई रकम 2 लाख 70 हजार कैश बरामद किया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 457 380 के अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है.
