राज्य समाचार

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या:बेटे ने शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो बुजुर्ग महिला को मार डाला; गिरफ्तार

जशपुर जिले में एक युवक ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी है। उसने अपनी मां को इसलिए मार दिया, क्योंकि बुजुर्ग महिला ने शराब पीने के लिए बेटे को पैसे नहीं दिए थे। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांसाबेल गांव में प्रभुचरण प्रधान अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी मां फुलमनी बाई(67) भी साथ रहती थी। प्रभुचरण का परिवार शनिवार को किसी रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में गया था। उस दिन जब प्रभुणचरण घर वापस लौटा, तब उसने मां की खून से लथपथ लाश देखी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद प्रभुचरण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रभुचरण ने अपने भाई शिवचरण प्रधान(32) पर ही हत्या करने का संदेह जताया था। असल में शराब के नशे में कई बार शिवचरण घर में विवाद कर चुका था। इस आधार पर पुलिस ने शिवचरण को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि मुझे शराब पीने की आदत है। घटना वाले दिन भी मैं शराब पीकर आया था। मगर मुझे और शराब पीना था। इसलिए मैंने मां से पैसे मांगे, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरे मामले का खुलासा किया है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button