राज्य समाचार

2100 से ज्यादा जोड़ो की एक साथ शादी, गिनीज बुक में दर्ज हुए 2 रिकॉर्ड, जाने कहा हुआ यह अनोखा आयोजन..

Spread the love

राजस्थान : बारां जिले में एक अनोखे सामूहिक विवाह आयोजन में एक साथ 21 सौ से ज्यादा जोड़ो ने फेरे लेकर नया विश्व रिकार्ड बनाया हैं। ये दोनों रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुए है। इस सामूहिक विवाह ने 12 घंटे में सबसे अधिक जोड़ों का विवाह और 24 घंटे में सबसे अधिक शादी करने वाले जोड़ों का रिकॉर्ड बनाया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन श्री महावीर गोशाला कल्याण संस्थान द्वारा किया गया था। यह संस्थान एक पंजीकृत ट्रस्ट है, जिसका लक्ष्य समाज के वंचित सदस्यों की सेवा और शादी में मदद करना है। इस समारोह में प्रत्येक जोड़े को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित राज्य के नेताओं से आशीर्वाद भी मिला। इसके अलावा शादी की रस्में पूरी होने पर सरकारी अधिकारियों ने प्रत्येक जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संस्थान ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़ों को कुछ उपहार भी दिए हैं। इसमें कुछ गहनें, बिस्तर के साथ गद्दा, बर्तन, टेलीविजन, फ्रिज, कूलर और इंडक्शन कुकर जैसे घरेलू उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा शादी में आए मेहमानों सहित सभी नवविवाहित जोड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आयोजन का लक्ष्य वंचित जोड़ों को शादी करने और एक साथ जीवन शुरू करने में मदद करना है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button