राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेंगे बादल:रायपुर, रायगढ़, बस्तर सहित कई जिलों में आने वाले दो-तीन दिन तक अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश

बुधवार रात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। देर रात तक हुई बारिश की वजह से अब गुरुवार को मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। गर्मी और लू से हल्की राहत भी लोगों ने महसूस की है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक 23 और 24 जून को भी कई जिलों में बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।

बीती रात कहां कितनी बारिश।
बीती रात कहां कितनी बारिश।

आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के बहुत से हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा, बीजापुर बस्तर संभाग के जिले भी शामिल हैं। बलरामपुर सरगुजा में भी बारिश के आसार जताए गए हैं । इन सभी जिलों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
कल किस जिले में कैसा रहेगा मौसम।
कल किस जिले में कैसा रहेगा मौसम।

हल्की आंधी भी आएगी
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक गुरुवार को सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा के कुछ जिलों समेत कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद रायगढ़, कोंडागांव में बादल घिरते दिखेंगे, और तेज हवाएं, अंधड़ चलेगी।

कल लगभग सभी जिलों में होगी बारिश।
कल लगभग सभी जिलों में होगी बारिश।

कहां कितनी हुई बारिश
बीते 12 घंटों में मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वर्षा के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 87 MM, बलरामपुर में 75, रायगढ़ में 68.2, धमतरी में 65.3, सुकमा में 63 दुर्ग में 38 दंतेवाड़ा में 30.2 महासमुंद में 30.1 राजनांदगांव में 29.4 जशपुर में 18.9 बिलासपुर में 18.3 रायपुर में 15.5 कोरबा में 15.4 नारायण कबीरधाम में 0.6 MM बारिश हुई।

बस्तर सबसे ठंडा
बुधवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। तेज गर्मी से तप रहे रायपुर में भी ठंडी हवाएं चलना शुरू हुई तो लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में बस्तर में 22.6 डिग्री सेल्सियस कवर्धा में 23.1 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 25.3, रायगढ़ में 26.4 राजनांदगांव 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button