राज्य समाचार

अतिभारी बारिश का अलर्ट:छत्तीसगढ़ में मानसून तेज वर्षा के साथ पहुंचा, दस दिन लेट पर 24 घंटे में बस्तर से दुर्ग, आज रायपुर में

Spread the love

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में मानसून आने की घोषणा कर दी है। मानसूनी बादल गुरुवार को बस्तर पहुंचे और तेज वर्षा के साथ शुक्रवार को दुर्ग संभाग के कई हिस्से तक पहुंच गए। इस साल मानसून निर्धारित समय यानी 13 जून से 10 दिन लेट पहुंचा है। इससे पहले, रायपुर और बिलासपुर संभाग में मानसून पूर्व की बारिश बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग ने शनिवार को मानसून के रायपुर संभाग में फैलने तथा बिलासपुर तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस तरह, 25 तारीख तक मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाने के आसार हैं। बिपरजॉय तूफान ने मानसून को करीब 10 दिनों‌ तक दक्षिण भारत में रोके रखा था। तूफान कमजोर होते ही दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रबल हुई और मानसून आगे बढ़ा। इससे पहले, पिछले 24 घंटे से बस्तर के कई हिस्से में जमकर बारिश हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस्तर की नानगुर तहसील में सबसे ज्यादा 117.4 मिमी पानी बरसा है। सुकमा में 73.4 मिमी बारिश हो चुकी है। बस्तर के सभी हिस्से में 10 से 55 मिमी तक वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। शुक्रवार को रायपुर के तिल्दा में 36 मिमी पानी बरसा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, जगदलपुर में हल्की बारिश हुई। रायपुर में बारिश कम हुई, लेकिन दिनभर घने बादल रहे।

देश… मानसून मप्र तक, आज भारी वर्षा का अलर्ट
नई दिल्ली |
मानसून शुक्रवार सुबह ओडिशा को पार कर आधे छत्तीसगढ़ से होते हुए शाम 5 बजे तक मध्यप्रदेश की सीमा तक पहुंच गया। देश में अब तक सामान्य से 31% कम मानसूनी बारिश हुई है। क्योंकि मानसून केरल में ही 5 दिन देरी से पहुंचा था, इसलिए दक्षिण के राज्यों में भी सामान्य से 50% तक बारिश कम हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश… मैदानों में आज कहीं-कहीं भारी वर्षा
मौसम विभाग ने 24 घंटे में दक्षिण बस्तर यानी दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक-दो जगह अतिभारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

गर्मी से मिली राहत
रायपुर में पिछले 48 घंटे में ही दोपहर के तापमान में 110 की कमी अा गई है। शनिवार को पारा 32.10 तक पहुंचा जो सामान्य से 20 कम है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तापमान 310 से 350 के बीच दर्ज किया गया है।

जून में 73% कम बारिश
मानसून 10 दिन लेट है, इसलिए जून की बारिश काफी कम है। प्रदेश में 1 से 23 जून तक औसत 31.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि 115.6 मिमी का अौसत है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बचे हुए 7 दिन में यह कमी दूर हो सकती है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button