राज्य समाचार
ब्राम्हणों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा फर्जी आदेश, विशेष मॉनिटरिंग सेल ने बताया फेक, की ये अपील
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ब्राम्हणों पर मंदिरों में कब्जा करने, हिंदू राष्ट्र बनाने, अंधविश्वास फैलाने के मामले में दोशद्रोह का मुकदमा कर कार्रवाई करने की एक आदेश कॉपी जमकर वायरल हो रही है. जिसे राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर फर्जी बताया है. साथ ही इस फर्जी आदेश कॉपी को शेयर ना करने की सलाह भी दी है.जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा, प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों ने यह पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से फिर वायरल किया जा रहा है.

Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now