राज्य समाचार
एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी के लिए छपवाई शोक पत्रिका, 13 जून को है मृत्यु भोज… जानें पूरा मामला
भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी के नाम से एक शोक पत्रिका छपवाई। अब इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है।हमीरगढ़ थाना प्रभारी भंवर लाल चौधरी के अनुसार लगभग 15 दिन पूर्व लड़की के पिता ने हमीरगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसी के साथ ही प्रेमी लड़के की भी गुमशुदगी की रिपोर्ट भीलवाड़ा शहर के सदर थाने में दर्ज हुई थी। दरअसल, युवती की सगाई पहले ही उसके प्रेमी के साथ हो चुकी थी। मगर पारिवारिक कारणों से वह टूट गई थी। मगर फिर भी युवती उसी से शादी करना चाहती थी, इसलिए वो घर में बिना किसी को बताए निकल गई।

Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now