करियरराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से मनाया जायेगा राज्योत्सव, 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाएगा न्योता

19.10.22| जानकारी के अनुसार राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को न्योता दिया जाएगा. राज्यों को न्योता देने के लिए प्रदेश के 56 विधायक और उनके साथ नोडल अधिकारी जाएंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने न्योता देने जाने वाले विधायकों की सूची जारी कर दी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव को एक साथ करवाने का फैसला किया है. इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर त​क किया जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को राज्योत्सव के साथ ही खरीफ सीजन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी. इस साल लगभग 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी का अनुमान है. धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक चलेगा. अब तक 24 लाख 62 हजार किसानों का पंजीयन हो चुका हैं. इस वर्ष 60 हजार 878 नए किसानों ने पंजीयन कराया है. समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी पिछले वर्ष के अनुसार 15 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है. किसानों ने इस वर्ष लिमिट बढ़ाए की उम्मीद जताई थी, लेकिन इस साल भी 15 क्विंटल प्रति एकड़ ही बेच पाएंगे.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button