राज्य समाचार

केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के प्रयास से मां कर्मा के नाम से डाक टिकट जारी

साहू समाज के वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू 22 दिसंबर को भोपाल में अखिल भारतीय तैलिक साहू संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां देशभर के साहू समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की थी। जिस पर तुंरत एक्शन लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने 15 दिन के भीतर समाज की यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था और साहू समाज की वर्षों से लंबित मांग को महज 12 दिन में पूर्ण करवा दिया। भक्त माता कर्मा करोड़ों लोगों की आराध्य देवी हैं, जिनके नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए साहू संघ के पदाधिकारियों, अनेक जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने प्रयास अथक किए। मगर आज केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू के प्रयास से यह पुनीत कार्य सफल हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने पिछले दिनों केंद्रीय संचार राज्यमंत्री डॉ. चन्द्रशेखर से मुलाकात कर माता कर्मा देवी के नाम से डाक टिकट जारी करने के संदर्भ में बात की थी। और दशकों पुरानी माँग को केवल बारह दिनों में ही पूर्ण करवा दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के इस सद्प्रयास की चर्चा अब प्रदेश भर में गूंज रही है।

मांग पूरी करने के लिए पीएम का जताया आभार, स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर का आभार जताया है। इस घोषणा के बाद रायपुर पहुंचे तोखन का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों के साथ ही पूरे प्रदेश से साहू समाज के लोगों के द्वारा बधाई संदेशों का तांता लगा रहा।

तोखन साहू ने संत शिरोमणि मां कर्मा के बारे में बताते हुए कहा, मां कर्मा भारतीय लोकदेवों की एक प्रमुख देवी हैं। इन्हें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड आदि प्रदेशों में शक्ति, समृद्धि, संतान और स्वास्थ्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। इन राज्यों के अतिरिक्त वह भारत के अन्य कई राज्यों में करोड़ों अनुयायियों की आस्था का भी केंद्र हैं। उनके जीवन की शिक्षाएं न केवल समाज बल्कि पूरे देश को एकता, प्रेम और सेवा का संदेश देती है।

माता कर्मा देवी के अनुयायियों ने मध्य भारत के क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से समाज में सत्य और अहिंसा के कई आदर्श स्थापित किए है। उनके उपदेश और कार्य से समाज को एकता, समानता, और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित होने की शिक्षा मिलती है। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपरा को संजोने में अहम भूमिका भी निभा रहे है। माता कर्मा देवी का योगदान न केवल समाज के उत्थान में है, बल्कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी अद्वितीय है।

माता कर्मा के जीवन और शिक्षाओं की स्मृति में डाक टिकट जारी किया जाना समाज के लिए बड़े गर्व और सम्मान का विषय होगा। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और समाज के उत्थान में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करेगा। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री  तोखन साहू को दो सप्ताह के भीतर डाक टिकट जारी करने का भरोसा दिलाया था और समय से पहले ही यह मांग पूरी कर दी।

ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि कुछ ही दिनों में माता कर्मा की 1008 वीं जयंती मनाई जाएगी। साहू समाज की दशकों पुरानी यह मांग आज पूरी हो रही है। इस अवसर पर देश भर में साहू समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है. इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. दशकों पुरानी मांग और साहू समाज को सम्मान देने के लिए  साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर का आभार व्यक्त किया है।

पिछले कई दशकों से लगातार समाज और अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा ये मांग की जाती रही थी लेकिन अब तक लंबित मांग  तोखन साहू के प्रयासों से अब जाकर पूरी हो रही है। इससे देशभर में मौजूद करीब एक करोड़ आबादी वाले साहू समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button