राज्य समाचार

हाइवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश

Spread the love

16.04.23| भारत माता चौक में सरसीवा रोड की तरफ से आ रही हाईवा ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह करीब 9.30 बजे एक व्यक्ति साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर जा रहा था, तभी रायपुर-बलौदाबाजार रोड से आ रही हाईवा ने सडक़ पार कर रहे ग्रामीण को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना से लोगो में आक्रोश भर गया तथा भीड़ ने चौक में यातयात पुलिस और सारंगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं आरोपी हाईवा चालक को लोगों ने पकड़ लिया है। डॉक्टर ने दुर्घटना में आहत व्यक्ति के मौत होने की पुष्टि किया है, लेकिन अभी तक इसका नाम पता आदि की जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के बाद शहर से गुजरने वाली भारी वाहनों तथा बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button