राज्य समाचार

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की डूबने से मौत

18.04.23| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के फुटहामुड़ा जोगी सुरंग पिकनिक स्पॉट पर हुए हादसे में एक छात्र की जान चली गई। 17 साल का मृत छात्र साहिल साहू निर्मला स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और अपने 2 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए था। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसका शव जोगीसुरंग से निकाला गया।

यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि, रविवार यानी 16 अप्रैल को निर्मला स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले 3 दोस्त फुटहामुड़ा जोगी सुरंग पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने के लिए गए थे। जिसके बाद मानस नगर में रहने वाले छात्र साहिल साहू, आकाश देवांगन और निलेश विश्वकर्मा तीनों जोगीसुरंग में नहाने के लिए उतरे थे। एक बार नहाने के बाद तीनों दोस्त वापस निकल गए थे। इधर, साहिल ने अपने दोस्तों से कहा कि वो साबुन से नहाना चाहता है, इसलिए वो साबुन लगाकर फिर से पानी में कूद गया। जब वो बहुत देर बाद भी पानी से नहीं निकला, तो दोनों दोस्त चिंतित हो गए। उन्होंने आसपास नहा रहे लोगों से दोस्त को ढूंढने में मदद करने को कहा, लोगों ने पानी में छात्र को ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों ने साहिल के परिवार वालों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और नगर सेना के गोताखोरों ने छात्र को ढूंढना शुरू किया। जिसके बाद उसका शव पानी से बरामद किया और पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button