राजनीतीराज्य समाचार

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रवाना हुए मतदान दल, 5 दिसम्बर को होगा चुनाव

Spread the love

04.12.22| छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। चुनाव कराने के लिए रविवार सुबह 7 बजे से मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया था। वहीं मतदान दलों को ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 256 में से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में है, जबकि 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के अंतर्गत आते हैं। इसको देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। 5 दिसम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान होने है, जबकि नतीजे 8 दिसम्बर को आएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button