करियरराज्य समाचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन
19.10.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 20 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शोषण और अत्याचार के विरोध के लिए भी वे सक्रिय रहे। राजनांदगांव के मिल मजदूरों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई । CM बघेल ने कहा ठाकुर प्यारेलाल जी के जीवन और विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
