राज्य समाचार

दूसरे राज्यों की लड़कियों को नौकरी देने के बहाने भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल का मैनेजर गिरफ्तार

Spread the love

10.09.22| लखनऊ की एक बहादुर लड़की के साहस के बल पर दुर्ग पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह सेक्स रैकेट भिलाई शहर के एक होटल में चलाया जा रहा था। आरोपी दूसरे राज्यों की लड़कियों को नौकरी देने के बहाने भिलाई बुलाता था,और फिर इसके बाद होटल में रखकर उनसे दबाव पूर्वक देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल संचालक व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दो दिन पहले 8 सितंबर की रात वैशाली नगर थाना प्रभारी विरेन्द्र श्रीवास्तव के सरकारी नंबर पर एक मैसेज आया। इस मैसजे को पढ़कर वो एक पल के हड़बड़ा गए। मैसेज में लड़की ने भिलाई में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में बताया। ये लड़की और कोई नहीं बल्कि सेक्स रैकेट के दलदल में फंस चुकी लड़की थी, जो यहां से निकलकर अपने घर लखनऊ जाना चाहती थी। इस मैसेज को टीआई ने तुरंत एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को दिखाया। एसपी ने एसडीओपी पाटन देवांश राठौर को महिला अधिकारी के साथ पीड़िता से संपर्क करके कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़िता के मुताबिक दुर्ग निवासी अरुण कुमार सिंह उर्फ अमन ने उसे होटल में काम दिलाने के नाम से बुलाया था। इसके बाद ग्राहकों की तलाश कर पीड़िता को जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता ने ऐसा करने से इंकार किया तो वह उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर उसने कंट्रोल रूम से थाना वैशाली नगर का नंबर लिया और वाइस मैसेज वॉट्सऐप में भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी व होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार सिंह का मोबाइल जब्त किया है। उस मोबाइल में पुलिस को भारत के अलग-अलग राज्यों में रह रही महिलाओं व लड़कियों की अश्लील फोटो मिली हैं। आरोपी का वॉट्सऐप एकांउट चेक करने पर कई व्यक्तियों (ग्राहकों) के नंबर भी मिले हैं। जिन्हें महिलाओं की फोटो भेजकर रेट भी तय किया है। पुलिस जल्द ही इन महिलाओं व ग्राहकों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

पीड़िता ने टीआई को भेजे मैसेज में बताया कि अरुण कुमार सिंह उर्फ अमन नाम के व्यक्ति ने उसे नौकरी देने का झांसा दिया। वह नौकरी के लिए लखनऊ से भिलाई आई तो उसे होटल लैंडमार्क में बंद करके रखा गया है। और दबाव पूर्वक अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बना रहा है। वह कहता है कि लड़कों को भेज रहा हूं जिनके साथ संबंध बनाकर उन्हें खुश करना है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी होटल में कुछ और भी लड़कियों को रखा गया है। उनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। यहां से देह व्यापार संबंधी आपत्तिजनक समान एवं आधार कार्ड जब्त किया गया। पुलिस ने होटल से दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से एक लड़की नाबालिग भी पाई गई है।

पुलिस ने पीड़िता से रैकेट के मुख्य आरोपी अरुण कुमार सिंह का मोबाईल नंबर लिया। इसके आधार पर उसका लोकेशन व उसके दोस्तों तक पहुंची। आरोपी के संबंधी व दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अरुण के ठिकाने का पता लगाया और उसे उतई बाजार चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं होटल संचालक एवं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button