राज्य समाचार

बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22 की चयन सूची जारी..

Spread the love

16,08,22|बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मई-जून महीने में शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंको) में योग्य पाए गए 5,405 उम्मीद्वारों के लिए बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिला मुख्यालय में 17 जुलाई 2022 को 50 अंको की लिखित परीक्षा संपन्न की गई थी. जिसमें संभाग के कुल 5330 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

बस्तर फाईटर आरक्षक पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्तांको (मेरिट क्रमानुसार) के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3969 उम्मीदवारों का 01 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक संबंधित सभी जिला मुख्यालय में 20 अंको का साक्षात्कार लिया गया. उपरोक्त सभी प्रक्रिया पूर्ण कर बस्तर फाईटर आरक्षक पद के लिए 15 अगस्त 2022 को उम्मीदवारों की चयन और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button