राज्य समाचार

शीतकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट में नए रोस्टर से सुनवाई की जाएगी

Spread the love

27.12.22| छत्तीसगढ़ में शीतकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट में नए साल में नए रोस्टर से सुनवाई की जाएगी। इस बार रोस्टर में 8 सिंगल, 3 डिवीजन बेंच के साथ-साथ चीफ जस्टिस सहित अलग-अलग जजों की 6 स्पेशल बेंच में भी सुनवाई होगी। स्पेशल बेंच हर शुक्रवार को दोपहर 2:15 से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करेगी। नया रोस्टर 2 जनवरी से प्रभावी होगा।

उल्लेखनीय है कि, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नए रोस्टर में चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी के साथ जस्टिस अरविंद सिंह की डिवीजन बेंच में रिट अपील, जनहित याचिका, बंदी प्रत्यक्षीकरण के साथ-साथ टैक्स मामलों की सुनवाई होगी। दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी सभी सिविल, व्यावसायिक मामलों के साथ ही कंपनी अपील और रेंट कंट्रोल द्वारा पारित आदेशों को सुनेंगे। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस राकेश मोहन पांडेय सभी क्रिमिनल मैटर के साथ रिट पिटीशन की सुनवाई करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button