राज्य समाचार

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारी के लिए केंद्रीय मंत्री से भाजपा सांसदो का मिलना दुखद

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मंगलवार को मीडिया से कहा की जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों और भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे अधिकारी जीएस मिश्रा के संबंध में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भाजपा सांसद सुनील सोनी आदि लोग मिले। रेडियस वाटर घोटाले के आरोपी जीएस मिश्र को हटाने का निर्णय लिया गया। ऐसे अधिकारी का पद पर बने रहना ठीक नही था। इसलिए कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी को हटाया गया।
प्रथम बार निर्वाचित होने के बाद सांसद सुनील सोनी ऐसे भ्रष्टाचार के आरोपी को बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले वह बेहद दुखद है। छत्तीसगढ़ के कुपोषण और दूसरे मुद्दों को लेकर अगर भाजपा के सांसद केंद्रीय मंत्री से मिले होते तो अच्छा होता। छत्तीसगढ़ में कुपोषण, एनीमिया जैसे रोगों से बच्चे पीडि़त है, ऐसे मामले लो लेकर अगर भाजपा के सांसद मिले होते तो अच्छा होता। ऐसे में भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी का मानना है की भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी का पद पर बने रहना संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा की जिस मुद्दे को लेकर भाजपा के सांसद केंद्रीय मंत्री से मिले है वो बेहद दुखद है। भाजपा के सांसद किसानों की चिंता करने के बजाय भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी को बचने का प्रयास करना गैर जिम्मेदाराना है। सांसदों को छत्तीसगढ़ के मिट्टी तेल के कोटा कम होने का प्रश्न करने चाहिए था पर एक भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी का प्रतिनिधि के तौर पर मिलना बेहत अफसोफ जनक है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button