राजनीतीराज्य समाचार

रेलबंदी से नाराज़ कांग्रेस : राजधानी में आज डी.आर.एम दफ्तर घेरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता,

Spread the love

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 यात्री ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस रेलबंदी से प्रदेश की राजनीति भड़क गई है। कांग्रेस ने इसका तीखा विरोध शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को DRM के रायपुर स्थित कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में है। तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कार्यकर्ता दोपहर में दफ्तर का घेराव करने जाएंगे। वहां प्रदर्शन के बाद कांग्रेस रेलवे अफसरों को ज्ञापन सौंपेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेलवे के इस निर्णय का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा, रेलवे को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। एक दिन पहले उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर रेल मंत्री से भी बात करेंगे। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर रेलगाड़ियों को बंद करने पर आपत्ति जताई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button