राज्य समाचार

बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, 50 यात्री घायल, 4 भर्ती

Spread the love

17.08.22| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर रेल मंडल में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 50 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी खड़ी हुई थी और उसी ट्रैक पर ट्रेन भी आ गई। हादसे की खबर मिलते ही बिलासपुर जोन मुख्यालय से राहत कार्य के लिए बचाव दल को रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से भगत की कोठी एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना हुई थी। घटना देर रात करीब 1.20 बजे की है। बताया जा रहा है कि गोंदिया-गुदमा रेल खंड के बीच रेड सिग्नल था। इसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन को दो मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद ट्रेन फिर से आगे बढ़ने लगी। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मालगाड़ी से टक्कर के बाद यात्रियों को जोरदार विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी और झटका मारते हुए ट्रेन रुक गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री चीखते-चिल्लाते रहे। ट्रेन के लोको पायलट सहित अन्य स्टाफ ने हादसे की खबर आला अधिकारियों को दी। इसके बाद बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ।

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को टक्कर मारने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के AC बोगी के चार पहिए डिरेल हो गए। इस बीच बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। घायल यात्रियों की जांच की गई, तब पता चला कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। राहत और टेक्निकल टीम ने डिरेल हुई बोगी को अलग किया। इसके बाद सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

इस हादसे के बाद बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। राहत अमले ने डिरेल हुई AC कोच को काट कर अलग किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब AC बोगी अलग हुई, तब यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button