राज्य समाचार

गरियाबंद में एक बार फिर एक तेंदुए की मौत,आकाशीय बिजली गिरने से मरने की आशंका

Spread the love

22.06.22| छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार रात सोहागपुर के जंगल में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अफसरों का कहना है कि तेंदुए के शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। हालांकि आकाशीय बिजली से मौत की आशंका जताई जा रही है। पिछले 8 माह में यह चौथे तेंदुए की मौत है।

जानकारी के मुताबिक, परसुली परिक्षेत्र में मंगलवार रात वन रक्षक चंद्रभान देखमुख गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम सोहागपुर के कक्ष क्रमांक 371, 372 के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला है। इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को दी। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार भट्ट सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मुआयना करने के बाद तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए परिक्षेत्र कार्यालय भेज दिया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक भट्ट ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र करीब दो से तीन साल होगी है। प्रथम दृष्ट्या तेंदुआ के शव में किसी प्रकार के चोट के निशान नही है। सभी अंग सुरक्षित है। यहां ऐसा वातावरण भी नहीं है कि भूख या प्यास से मौत हो। ऐसे में उन्होंने प्राकृतिक कारण जैसे आकाशीय बिजली गिरने से तेंदुआ की मौत होने की आशंका जताई है। फिलहाल वन विभाग के अफसरों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button