मनोरंजनराजनीतीराष्ट्रीय खबरें

अभिनेत्री ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया ‘सेक्स स्कैम’ का आरोप, कहा- ‘मेरी वर्जिनिटी बेचकर बेटी सोनाक्षी को बनाया स्टार’

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी मॉडल-अभिनेत्री पूजा मिश्रा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। पूजा मिश्रा ने अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा पर सनसनीकेज दावे किए। मीडिया से बात करते हुए पूजा मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिन्हा परिवार ने उनका जीवन और करियर बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ ‘सेक्स स्कैम’ किया है। इन आरोपों पर शत्रुघ्न सिन्हा या उनके परिवार की ओर से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पूजा मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश कर के ट्रेड करते थे। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मेरी वर्जिनिटी बेच कर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को स्टार बना दिया।’ पूजा मिश्रा ने कहा कि, उन्होंने 17 सालों तक ये सब झेला है और उनकी जगह कोई और होता तो अब तक खुदकशी कर चुका होता। पूजा मिश्रा इससे पहले सलमान खान और उनके भाइयों पर आठ बार दुष्कर्म करने के आरोप लगा चुकी हैं। उनके पिता पद्माकर मिश्रा आयकर विभाग में अफसर थे।पूजा मिश्रा ने आरोप लगते हुए कहा कि उनके पिता ने शत्रुघ्न और उनके दोस्तों की कई बार करोड़ों रुपयों की सहायता की, मगर अब यही लोग उनके पीछे हाथ धो कर पड़े हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूजा के अनुसार, उनके पिता और ‘शत्रुघ्न’ अच्छे दोस्त हुआ करते थे और आयकर विभाग में रहते हुए उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपयों से उनकी मदद की। उन्होंने सिन्हा परिवार को ‘दोगला’ करार देते हुए कहा कि मुंबई में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उनके पिता का ब्रेनवॉश करते हुए ये बताया था कि बॉलीवुड में सिर्फ वेश्याएँ काम करती हैं। उनका कहना है कि उनका पत्ता काटने और अपनी बेटी के लिए जगह बनाने के लिए पूनम सिन्हा ने ये बात कही थी। पूजा मिश्रा ने आगे कहा कि उनके पिता 2005 में रिटायर्ड होकर पुणे चले गए और तभी से सिन्हा दंपति ने उन्हें दबाना शुरू किया। पूजा मिश्रा ने कहा कि, तब वो वीडियोकॉन के गेस्ट हाउस में रुकी हुई थीं और सिन्हा दंपति उनपर काला जादू करवाते थे। उन्होंने अपनी 35 फ़िल्में चुराने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि उन्हें ये डर था कि वो उनसे अधिक लोकप्रिय न बन जाएँ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button