राज्य समाचार

पति के घर में AC नहीं होने के कारण मायके चली गई पत्नी, दो महीने पहले की थी लव मैरिज

Spread the love

28.05.22, बिलासपुर। प्रेम विवाह के एक माह बाद ही महिला ने एसी नहीं होने पर ससुराल छोड़ दिया। मायके में आने के बाद उसने अपने पति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। साथ ही अपना सामान वापस दिलाने पुलिस के पास आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती का कश्यप कालोनी में रहने वाले युवक से तीन साल से पहचान थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। दो महीने पहले उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। पांच मई को युवती अपने मायके आ गई। दो दिन बाद उनका पति लेने के लिए आया।

इस पर युवती ने पति के घर में एसी नहीं होने के कारण जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। साथ ही फोटो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देता है। महिला ने अपने सामान को वापस दिलाने की मांग पुलिस से की। इस पर पुलिस ने पति को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में पति ने बताया कि पूरा विवाद एसी को लेकर है। इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, महिला का सामान वापस दिलाया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button