राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे। ऐसा संविधान बाबा साहब ने बनाया- डॉ रमन सिंह

Spread the love

आज भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी  व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी  ने कहा कि आज के दिन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देवे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर जाति पाती के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। आज उन्ही के विचारानुसार भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास अर्थात जाति पाती के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास ।
बाबासाहेब के कार्यों को स्मरण करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है।
उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे।
देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button