राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मोदी सरकार पूरे करने जा रही 8 साल, भाजपा ने 26 मई को देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की बनाई योजना

Spread the love

बीजेपी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर 26 मई को देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. इसके तहत बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई है. अगले महीने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन साल भी पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और देश की बागडोर बीजेपी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के हाथ में चली गई.

यह जश्न किस अंदाज में, कैसे और कहां-कहां मनाया जाएगा, इसे लेकर सुझाव देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी ष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में 12 नेताओं की एक समिति का गठन कर दिया है. राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विनय सहस्रबुद्धे डी पुरंदेश्वरी, शिव प्रकाश, अपराजिता सारंगी, राजू बिष्ट और राजदीप रॉय समेत 12 नेताओं की इस समिति को 5 मई तक अपनी रिपोर्ट बना कर पार्टी नेतृत्व को सौंपने को कहा गया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button