राज्य समाचार

महासमुंद के बागबाहरा रेंज में भालू के हमले से पांच घायल

छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा रेंज में शनिवार सुबह भालू के हमले से तेंदुकोना, भदरसी और बाम्हन सरा में पांच ग्रामीण घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए समीपस्थ अस्पताल ले जाया गया । जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
भदरसी निवासी कलानाथ 72 पुत्र मेघनाथ गोंड़ सुबह साढ़े पांच बजे घर से खेत जाने निकले। तभी पास स्थित जंगल से भालू निकला और उनपर पीछे से हमला कर काट कर घायल कर दिया। कलानाथ ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य लाठी डंडा लेकर निकले तब भालू जंगल की ओर भाग निकला।

इसी तरह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे बाम्हनसरा निवासी संतराम ध्रुव पुत्र गणेश राम महुआ बिनने निकले। इसी दौरान भालू ने अचानक उनपर हमला कर दिया। जिससे उनके दाहिने हाथ मे चोट आई है। अन्य घटना तेंदुकोना में हुई। जहां भालू के हमले से तीन लोग घायल हुए। तेंदुकोना निवासी हीरासिंह 40 पुत्र हरचंद पटेल शनिवार सुबह घर से घूमने निकले जिन पर भालू ने हमला कर घायल किया।
तेंदुकोना की ही फूलबाई 61 पत्नी लाहौर सिंह सुबह सवा पांच बजे महुआ बिन रही थी, तभी भालू ने हमला किया। भालू ने महुआ बिन रहे रघुवर सिंह 60 पुत्र गोतराम यादव पर भी हमला किया। हालांकि किसी भी घटना में भालू लोगों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि छग वन कर्मचारी संघ के बैनर तले वन रक्षक वन कर्मी सभी अपनी मांगों को लेकर 13 दिनों से हड़ताल पर हैं। इनसे वन मंत्री और पीसीसीएफ से दो बार की बातचीत हुई है। पर मांगो को पूरा करने लिखित आश्वासन नहीं मिला है, जिससे हड़ताल जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button