राज्य समाचार

जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या

जगदलपुर। बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम राउतपारा में बीती रात जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही परिवार के युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

वहीं आरोपी की खोजबीन की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि राउतपारा निवासी परमेश्वर यादव पिता मुन्ना लाल 25 वर्ष बीती रात अपनी मां ललिता को लेकर अपने ही रिश्तेदार के घर पहुंचा। जहां बताया कि विगत पांच वर्षों से जमीन विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है। इसके अलावा जमीन का बंटवारा होने के बाद ही क्षमता से अधिक जमीन को ले लिए हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की मारपीट के बाद आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से परमेश्वर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button