राज्य समाचार

विवाह समारोह के दौरान नाचने गाने को लेकर विवाद, 1 की मौत..कई घायल

महासमुंद के सरायपाली थाना के छिबर्रा गांव में विवाह समारोह के दौरान नाचने गाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. नाच पर हुए विवाद के दौरान तीन लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया

दरअसल लमकेनी निवासी दूल्हा आशीष साहू की बारात सरायपाली के ग्राम छिबर्रा पहुंची, जहां विवाह समारोह में बाराती आये सभी लोग नाच-गाना कर रहे थे. इसी दौरान गांव के तीन युवक का विवाद और गाली-गलौज बारात में आये युवक राजकुमार सिदार के साथ हो गया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू हो गई. जिसमें तीन युवकों ने राजकुमार सिदार पर बेरहमी से क्रिकेट बैट, लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिस पर मृतक के सिर पर गंभीर चोट आ गई. अधिक खून निकलने से राजकुमार की मौके में ही मौत हो गई. तीनों आरोपियों की पहचान होने पर सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी को तलाश रही है. माना जा है कि अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button