बलौदाबाजार-भाटापाराराष्ट्रीय खबरें

कोस्ट गार्ड ने पाकिस्‍तानी नौका से नौ तस्करों समेत 300 करोड़ की हेरोइन जब्त की

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता एवं कोस्टकार्ड के संयुक्त ऑपरेशन में अरब सागर की भारतीय जल सीमा जखौ के पास से 300 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्‍त की गई।गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते व भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त ऑपरेशन में गुजरात के समुद्र के किनारे जखौ के पास एक पाकिस्तानी बोट अल हज को घेर कर उसकी तलाशी ली जिसमें करीब 56 किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया। मादक पदार्थ हेरोइन बताया जा रहा है। एटीएस ने नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी दबोचा है।रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार एटीएस व कोस्ट गार्ड ने मिलकर अरब सागर में भारतीय जल सीमा के अंदर एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा इसमें 9 लोग सवार थे। एटीएस पकड़े गए नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी अपने साथ ले आई हैं। ‌

गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। यह सब तब हुआ जब तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा। इस नाव में चालक दल के साथ पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button