राजनीतीराज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि भगवान महावीर ने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया। उन्होंने क्रोध, मान, माया और लोभ से परे मन को शुद्ध बनाने की सीख दी। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्माे से सर्वाेपरि बताया है। महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर सभी चलें और दीन-दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
