राजनीतीराज्य समाचार

विभिन्न वार्डों में करोड़ों रूपये के विकास कार्य का हुआ भूमिपूजन

Spread the love

आज संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा उनके क्षेत्र में जोन क्र.01 अन्तर्गत विभिन्न वार्डों हेतु करोड़ों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। विकास उपाध्याय ने कहा कि वर्षों पूर्व जनता द्वारा मांग के अनुरूप कई विकास कार्यों को स्वीकृत कराया गया तथा जिसका कार्य अब पूर्ण होने जा रहा है।

विकास उपाध्याय ने आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जोन क्र.01 अन्तर्गत बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18, काली मंदिर के पास, तिलक नगर, गुढ़ियारी में उपस्थित होकर इसकी शुरूआत की। विकास उपाध्याय ने बताया, क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है जिसमें नेताजी कन्हैलाल बाजारी वार्ड क्र.15 अन्तर्गत लगभग 46.00 लाख, वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 अन्तर्गत लगभग 33.00 लाख, ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 अन्तर्गत लगभग 43.00 लाख एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18 अन्तर्गत लगभग 22.00 लाख के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों में काफी हर्षोउल्लास का माहौल निर्मित हुआ।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button