राज्य समाचार
हथियारबंद नक्सलियों ने घर से कुछ ही दूरी पर युवक को उतारा मौत के घाट
दंतेवाड़ा जिले में बीती रात नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाते हुए एक युवक की नृशंस हत्या कर दी है। इससे गांव में दशहत का माहौल है। मृतक का नाम नीलावाया गांव निवासी हरेंद्र कोर्राम बताया जा रहा है। मामला दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात नीलावाया में हथियारबंद करीब एक दर्जन नक्सली गांव में पहुँचे। इसके बाद पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हरेंद्र कोर्राम के घर पहुँचकर युवक को घर से कुछ दूर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी।
वहीं दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल की तरफ रवाना हो गई है। टीम वापसी के बाद ही वास्तविक घटना का पता चल पाएगा
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info