राजनीतीराज्य समाचार
पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का निधन
रायपुर में चल रहा था इलाज....
कोरिया जिल में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र का निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया गया था। लीवर फेल होने की वजह से रायपुर के सुयश अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। विजय राजवाड़े 45 साल के थे, विजय राजवाड़े कोरिया जिला पंचायत सदस्य थे। कल गृह ग्राम सरडी में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन से कोरिया जिले में शोक की लहर दौड़ रही है।
बता दें कि विजय पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के इकलौते पुत्र थे। बीते 2 दिन से वेंटिलेटर में उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे 3 बेटियों को छोड़ गए हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info