राष्ट्रीय खबरें

लखनऊ और रायबरेली में दो बड़े हादसे: सीवर में उतरे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत, CM ने जताया दुख

रायबरेली. सीवर लाइन की सफाई के दौरान लखनऊ और रायबरेली में दो-दो मजदूरों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. लखनऊ के सहादतगंज में 3 मजदूर सफाई के लिए सीवर लाइन में उतारे गए जहां दो की दम घुटने से मौत गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में एक नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं, रायबरेली के मनिका रोड पर अमृत योजना के तहत निर्मित सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो जाने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक सीवर की सफाई के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसमें मजदूर हादसे का शिकार हो गए. लखनऊ के सहादतगंज में सफाई कर्मचारी बिना उपकरण के ही सीवर लाइन में उतर गए थे. सफाई कर्मचारियों के मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद महापौर ने गहरा दुख प्रकट किया और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम ने जताया दुख
इससे पहले रायबरेली के मनिका रोड पर सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद दोनों कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. नगर कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह के अनुसार मारे गए लोगों की पहचान जोगेश और संजू नागर के रूप में हुई है. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button