राज्य समाचार

शिवतराई प्रशिक्षण केंद्र से 108 तीर चुरा लिये गए, कमान सही-सलामत

Spread the love

बिलासपुर, 12 मार्च। हाल ही में खेलो-इंडिया-खेलो योजना के तहत शिवतराई को तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चुना गया है। पर यहां वर्षों से दर्जनों युवा तीरंदाजी का अभ्यास करते हैं। इस प्रशिक्षण केंद्र से अज्ञात चोरों ने 108 तीर पार कर दिये हैं। कमान को उन्होंने हाथ नहीं लगाया है।

घटना मंगलवार की है। खिलाड़ियों ने बुधवार की सुबह आकर देखा तो पाया कि प्रशिक्षण केंद्र के कमरे में कमान तो रखे गये हैं लेकिन सारे तीर गायब हैं। ये सभी तीर काफी महंगे थे और देश के अलावा विदेशों से भी मंगाये गये थे। इन तीरों का खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल कर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

प्रशिक्षण केंद्र के कोच इतवारी राज ने इसकी रिपोर्ट कोटा थाने में दर्ज कराई है।

ज्ञात हो कि शिवतराई से अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रारंभ होता है। इस क्षेत्र में अक्सर शिकार की घटनाएं भी होती रहती हैं। इस घटना के पीछे शिकारियों का हाथ होने की आशंका है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button